निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में करंट का कहर, बिजली पोल से चिपककर गौवंश और श्वान की हुई मौत, लोगों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा कस्बे में आमलिया बावजी रोड पर बिजली के तारों से फैले करंट ने दो बेजुबान जानवरों की जान ले ली। करंट की चपेट में आने से एक गौवंश और एक श्वान विद्युत पोल से चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में करंट फ