मुरैना नगर: तुस्सीपुरा में आधी रात बदमाशों का आतंक, घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार और दीवारें क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
मुरैना शहर की तुस्सीपुरा कॉलोनी में बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने दाऊजी गुर्जर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।गोलियों से मकान की दीवारें और कार को नुकसान पहुंचा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।प्रारंभिक जांच में इसे पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है।