जबलपुर: बलदेव बाग चौराहे पर 'खाकी' की दादागिरी! चेकिंग के नाम पर युवक को गाली देने के बाद बवाल, युवक हिरासत में
जबलपुर के बलदेव बाग चौराहे पर लार्डगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने हदें पार करते हुए युवक भावेश रजक के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उसे खुलेआम गालियां भी दीं। पुलिस का यह रौद्र रूप देखकर युवक का पारा चढ़ गया और देखते ही देखते चौराहे पर पुलिस और युवक के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडि