छुट्टी का दिन होने के चलते रविवार शाम 6 बजे होने वाली गंगा आरती से पहले हरकीपौड़ी पर भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते पुलिस ने यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हर आने जाने वाले संदिग्ध से पूछताछ की गई। खासकर हरकीपौड़ी के आसपास घाटों पर आए वाहनों की भी तलाशी ली गई। दिल्ली बम धमाके के बाद पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है।