शाहपुरा: बरगी बांध में तेज हवा से क्रूज पलटा, 4 की मौत, 14 बचाए गए, 11 लापता, बचाव कार्य जारी
जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। अचानक चली तेज हवा के कारण पर्यटकों से भरा क्रूज बांध में पलट गया। हादसे के वक्त क्रूज पर 29 लोग सवार थे। अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 11 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।