गोरखपुर जनपद में कौड़ीराम क्षेत्र के गिरधरपुर में सरयू नहर में पानी का दबाव बढ़ने से रजवाहा टूट गया। इससे गेहूं सहित रबी की करीब आठ से दस एकड़ फसल जलमग्न हो गई। रजवाहा का पानी गिरधरपुर चौबे, गिरधरपुर दुबौलिया, मझवां पड़पुरवा सहित आसपास के गांवों के खेतों में फैल गया। खेतों में पानी भरने की जानकारी होते ही किसानों में हड़कंप मच गया।