बांगरमऊ: बांगरमऊ में सड़क हादसे में युवक की मौत, गंजमुरादाबाद में सीएनजी ऑटो और बाइक की टक्कर, पत्नी-बच्चा घायल
उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 4 बजे संडीला–बांगरमऊ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शारदा नहर के पास सीएनजी ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर मवई निवासी 30 वर्षीय पवन प्रजापति के रूप में हुई है। हादसे में उनकी पत्नी प्रीति और तीन वर्षीय बेटा यश गंभीर रूप से घायल हो ग