गाज़ियाबाद: नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में मकान के पहली मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कमरे में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से फायर टेंडर की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।