पटियाली: पटियाली में घने कोहरे का असर, वाहनों की रफ्तार धीमी, परिषदीय विद्यालयों के समय में किया गया बदलाव
कासगंज जिले में इन दिनों घने कोहरे का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सोमवार की रात पटियाली कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। परिषदीय विद्यालय के समय में भी बदलाव हुआ है।