डीग: ब्रज के पहाड़ों में अवैध खनन रोकने और जड़खोर धाम मार्ग निर्माण की मांग को लेकर 16वें दिन भी धरना जारी
Deeg, Bharatpur | Jul 30, 2026 ब्रज क्षेत्र के पहाड़ों में अवैध खनन पर रोक लगाने तथा गांव सेऊ से जड़खोर धाम तक वन संरक्षित भूमि से होकर सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर जड़खोर धाम, गांव सेऊ में साधु-संतों एवं ब्रजवासियों का आंदोलन गुरुवार को लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर संत-महात्मा एवं स्थानीय ब्रजवासी मौजूद रहे।