सैदपुर नगर के रौजा द्वार स्थित घर में झाड़ू लगाने के दौरान तार से छू जाने पर करंट लगने के चलते 20 वर्षीया प्रीति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मची भारी चीख पुकार के बीच बुरी तरह झुलसी युवती को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।