करौली सदर थाना पुलिस ने नशे में मदहोश होकर ट्रक और मोटरसाइकिल चलाते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी रामदीन शर्मा ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देश पर नाकाबंदी के दौरान मय जाप्ता द्वारा थाने के सामने शराब पीकर ट्रक चलाते हुए आरोपी कमलेश पुत्र गुल्ली मीना निवासी परमा की ढाणी बामनवास जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।