बरकागाँव: विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दरिंदगी और हत्या के विरोध में सांड शिवाडीह में निकला कैंडल मार्च
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुसुंबा में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में बड़कागांव के सांढ़ शिबाडीह में कैंडल मार्च निकाली गई। इसकी अध्यक्षता मुखिया सुलेखा कुमारी ने की। शिवाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय से प्रारंभ होते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ होते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां समापन किया गया ।