गिरिडीह: सांप काटने से किशोरी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
पीरटांड की रहने वाली किशोरी जुगनू प्रवीण की मौत सांप काटने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार को 12 बजे सदर अस्पताल में हो गई।बताया गया कि असलम अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री जुगनू परवीन को घर के आसपास ही किसी जहरीला सांप ने से काट लिया। जिससे इसकी तबीयत बिगड़ गई। तुरंत इसे इलाज के लिए सदन अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया।