मंदसौर: राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर मंदसौर की पूर्व लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन ने जताया आभार
मंदसौर की पूर्व लोकसभा सांसद और कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और विधायकों ने उन पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है,नटराजन ने कहा कि बिना राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि के राज्यसभा उम्मीदवार बनना उनके लिए भावुक और विनम्र क्षण है,