बालाघाट: गर्रा में अवैध मुरूम खनन पर खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही जेसीबी और डंपर जप्त शासकीय तालाब से हो रहा था अवैध उत्खनन
जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर लगभग 12 32 बजे जिला खनिज अमले ने ग्राम गर्रा, तहसील एवं जिला बालाघाट में छापामार कार्रवाई कर अवैध मुरूम खनन का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर स्थित एक तालाब से जेसीबी मशीन के माध्यम से डम्पर मे