रविवार को भानपुरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विद्यायक किरण देव ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप से मुलाकात कर, श्री कश्यप की माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने भानपुरी स्थित निवास में छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं