इंदौर: एमआर 4 से कार चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी से कार बरामद, टैक्सी से चोरी करने आया था
Indore, Indore | Jan 27, 2025 इंदौर के एमआर 4 क्षेत्र से एक कार चोरी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी का नाम राहुल चौहान है, जो किराए की टैक्सी से कार चोरी करने के लिए वहां पहुंचा था। जिसमें आरोपी राहुल ने लघुशंका का बहाना बना कर टैक्सी से उतरने के बाद वहां खड़ी कार को चुराया और उसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की है।