इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, बाबा साहब अंबेडकर को लेकर बीजेपी पर किया हमला
Indore, Indore | Jan 27, 2025 इंदौर में पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। बाबा साहब अंबेडकर को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बयान पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि कुछ लोग बाबा साहब की जन्मस्थली को एक पर्यटक स्थल समझ रहे है।