इंदौर: राहुल गांधी की रैली में शामिल होने पहुंचे तेलंगाना सीएम रेवंथ रेड्डी ने एयरपोर्ट पर कहा- संविधान को बचाकर रहेंगे
Indore, Indore | Jan 27, 2025 इंदौर में संविधान यात्रा में शामिल होने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संविधान को हटाने की कोशिश कर रहे है और वर्तमान में संविधान खतरे में है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान और आरक्षण को लेकर भाजपा की सोच हंसी मजाक से कम नहीं है।