जशपुर: हरित जशपुर की ओर बड़ा कदम: दुलदुला में तैयार हुए 80 हजार सीड बॉल, मानसून में होगा वनीकरण अभियान
पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायतों में सीड बॉल निर्माण अभियान शुरू किया गया है। मानसून से पहले ग्रामीणों, युवाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी से अब तक लगभग 80 हजार सीड बॉल तैयार किए जा चुके हैं। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से सोमवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी, गोबर खाद और