समस्तीपुर: समस्तीपुर में 266 प्रशिक्षु सिपाहियों का भव्य पारण परेड समारोह संपन्न, एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा
समस्तीपुर स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में दरभंगा जिला बल के कुल 266 प्रशिक्षु सिपाहियों का भव्य पारण परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। एक वर्ष के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, जिला पदाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर सहित कई