बांसवाड़ा: घाटोल थाना क्षेत्र स्थित अमरथून में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र स्थित अमरथून गांव में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान नारायण पुत्र रकमा, पवन पुत्र शंकर और महेंद्र पुत्र मनजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारायण और पवन शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।