बरेली: चौकी चौराहे से लेकर पटेल चौक तक नगर निगम की जेसीबी गरजी, फुटपाथ पर कब्जा करने पर अब सामान नहीं, पूरा धंधा उठेगा
बरेली में हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को निगम टीम ने बटलर प्लाज़ा के सामने चर्च के पास और हिंद टॉकीज की ओर कार बाजार इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध ठेले-खोमचे हटवा दिए। निगम की टीम को जेसीबी और ट्रक के साथ अचानक पहुंचते देख कई लोग अपना सामान छोड़कर मौके से भाग गए।