जलालाबाद: गांव पीरु में विवाहिता को जान से मारने की नीयत से ससुराली जनो ने पीटा,रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पीरु निवासी महिला सोनम सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी गांव में देवेंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी. उसकी जमीन हड़पने की नीयत से साजिश करके लोग उसकी की हत्या करना चाहते हैं। इसी नियत से 25 अगस्त कि रात में महिला अपने घर पर काम कर रही थी। तभी आरोपियों ने मारपीट की।