मधुमक्खी पालन करने वाले व्यापारियों ने भीतरगांव ब्लॉक के कई गांवों में बीते 3 महीने से डेरा डाल रखा है।शुक्रवार शाम 5बजे दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है।मधुमक्खियां खेतों व जंगल में बङी संख्या मौजूद फूलों सरसों, करंज,सहजन से पर्याप्त पराग और मकरंद इकट्ठा कर शहद में बदला है। विभिन्न प्रकार के फूलों से शहद निकलना शुरू हो गया है।