गोरखपुर: सोमवार को ईद उल फित्र की नमाज का समय घोषित, शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तयशुदा समय पर अदा की जाएगी नमाज
गोरखपुर में ईद-उल-फित्र की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तयशुदा समय पर नमाज अदा की जाएगी। प्रमुख ईदगाह सेहरा (बाले मियां का मैदान) में पहली जमात सुबह 8:00 बजे और दूसरी जमात 9:00 बजे होगी।उक्त की जानकारी आज दिन रविवार सुबह 9:00 बजे शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों से ली गई है ।