हनुमानगढ़: टाउन में दो युवकों से 10 करोड़ की MDMA, 3 किलो 11 ग्राम अफीम व पिस्टल की बरामदगी, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
टाउन में दो युवकों के पास से 10 करोड रुपए की एमडीएमए ड्रग्स 3 किलो 11 ग्राम अफीम व पिस्टल कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवकों की रिमांड अवधि समाप्त हो जाने पर पुलिस ने दोनों को जेल भिजवा दिया है। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड रुपए की बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।