प्रयागराज में रोडवेज ड्राइवर रावेंद्र हत्याकांड के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में कौशांबी जिला अदालत की नाकेबंदी की गई। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी यहां सरेंडर कर सकते हैं। सुबह से शाम तक अदालत परिसर और आसपास पुलिस की टीमें तैनात रहीं। प्रयागराज जोन पुलिस के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि हत्याकांड के आरोपी सरेंडर करेंगे।