हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित घाटो परेज चौक में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो और सागर बस (JH 02 BT 5683) से टकरा गया।हादसे में नीमडाडीह निवासी उदय सिंह (45) सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10–12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है।