नौतन: नौतन प्रखंड मुख्यालय में 24 दिसंबर को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक होगी
नौतन आगामी 24 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए १२ दिसंबर के दिन दोपहर तीन बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में 2023- 24 और 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ताकि विकास योजनाओं को गति मिल सकें।