पीरो: खतरे का हाईवे: गैस लोडेड वाहनों की लापरवाही ने बढ़ाई दहशत, फोटो हुआ वायरल, नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से हो रहा परिचालन
पीरों अनुमंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाले बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे और आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर रोज़ाना एक खामोश खतरा सरपट दौड़ रहा है। एलपीजी से लदे भारी वाहन, जिन्हें नियमानुसार भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों और पेट्रोल पंपों के पास से नहीं गुजरना चाहिए, नियमों को ताक पर रखकर शहर के दिल से होकर धड़ल्ले से निकल रहे हैं।सरकारी आदेश साफ़ है कि ऐसे गैस