गोपालगंज: कोन्हवा मोड़ NH-27 पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ एनएच-27 पर सोमवार को सड़क पार करने के दौरान एक महिला को अनियंत्रित बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को शाम 7 बजे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नंद किशोर शर्मा की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। दुर्घट