चंदौसी: चंदौसी गांधी पार्क अस्थाई नगर पालिका कार्यालय में नगर अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया वृक्ष
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद चंदौसी द्वारा गांधी पार्क स्थित अस्थायी कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।