वारिसनगर: अयोध्या में हुए श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री नर्मदेश्वरनाथ महादेव मंदिर आजाद चौक परिसर मनाया गया दीपोत्सव
अयोध्या में आज सोमवार को वैदिक अनुष्ठान के साथ श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.जय श्री राम के उदघोष से सिर्फ अयोध्या और भारत ही नहीं, ऐसा लग रहा है कि धरती और आकाश गुंजायमान हो गया है, वहीं समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के आजाद चौक स्थित श्री नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर को आकर्षक बल्बों व दीपों से सजाया गया है।