वारिसनगर: मथुरापुर ग्रामीण बैंक के पास से बदमाशों ने व्यावसायिक दंपति से छीने ₹3 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस
मथुरापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.जहां शनिवार की दोपहर एक व्यवसायी दंपति से बदमाशों ने 3 लाख रुपये छीन लिया है.बताया जाता है कि व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान से रुपया लेकर बैंक में जमा करने गया था.जैसे हीं डिक्की से रुपये वाला बैग निकाला उसी दरम्यान बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से रुपए वाला बैग छीनकर चंपत हो गए.पीड़ित दंपति घटना की लिखित शिकायत मथुरापुर ओपी पुलिस से की है,सूचना पर जांच में जुटी पुलिस।