वारिसनगर: सतमलपुर में अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत घर घर में किया गया वितरण,22 जनवरी अपने अपने घरों में दीप जलाने का दिया संदेश।
वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर पंचायत के घर घर में अयोध्या से आएं पूजित अच्छत एवं निमंत्रण पत्र का वितरण आरएसएस कार्यकर्ता वीरेंद्र फर्नांडिस व राम शरण कुमार के द्वारा किया गया,जानकारी देते हुए वीरेंद्र फर्नांडिस ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है इस दिन हम सभी अपने अपने घर व मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे,दीपों से अपने घर व मंदिरों को सजाएंगे।