वारिसनगर: वारिसनगर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का पूजा पाठ कर घर-घर किया गया वितरण
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर वारिसनगर प्रखंड में वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है। इसी क्रम में मनियारपुर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह की अगुवाई में पावर हाउस मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में अयोध्या से आए अक्षत कलश एंव निमंत्रण पत्र का विधिवत पूजा-पाठ किया गया। उसके बाद पूजित अक्षत का घर घर वितरण किया गया।