वारिसनगर: गलतफहमी में सैकड़ो की संख्या में थाना का घेराब करने पहुंचे ग्रामीण, एफआईआर की कॉपी मिलते ही शांत हुए लोग।
जयपुर में पिछले दिनों समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के एक मजदूर की मौत हो गई थी। मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार शव को लेकर वारिसनगर के पुरनाही पहुंचे थे। शव देखने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया था। परिजन को सूचना मिली की पुलिस FIR दर्ज नहीं की है इस पर सैकड़ो की संख्या में लोग थाना पहुंच थाने का घेराब कर दिया। फिर FIR की कॉपी लेकर हुए शांत।