घाट: नंदानगर के बाद सुतोल गांव में आवासीय भवनों में भूस्खलन से आई दरारें, लोगों में दहशत का माहौल
Ghaat, Chamoli | Sep 5, 2025 जोशीमठ, थराली, नंदानगर के बाद अब सुतोल गांव में भी भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते सुतोल गांव में कई आवासीय भवनों में भूस्खलन के चलते दरारें आ गई हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।