बरियातु: बारिखाप गांव में जंगली हाथी का आतंक, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण, घर तोड़ा और अनाज खाया
बारियातू प्रखंड क्षेत्र के बारिखाप गांव में बीते गुरुवार सह नववर्ष कि पहली रात एक अकेले जंगली हाथी ने रातभर जमकर उत्पात मचाया. हाथी के आतंक से ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे. इस दौरान हाथी ने बारिखाप ग्राम निवासी बलकु टाना भगत के ईट से बनी कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर घर मे रखे लगभग 20 क्विंटल धान, दो क्विंटल मक्का को खाकर एंव बिखेर कर पूरी तरह नष्ट कर दिया l