बरियातु: बारियातू में अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन घायल, एक रिम्स रेफर
गुरुवार शाम 7 बजे बारियातू थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना बारियातू बचरा मार्ग पर घटी, जहां पर थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम निवासी नंदकिशोर लाल के पुत्र आशीष सिंहा घायल हो गए। जबकि दूसरी घटना बारिखाप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घटी जहां पर हाईवा के धक्के से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए।