बरियातु: गिद्दी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रविवार संध्या 6:30 बजे बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के चुम्बा गांव निवासी महादेव गंझू 60 वर्ष के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महादेव गंझू गोनिया साप्ताहिक बाजार से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर देर शाम अपने घर लौट रहा था तभी घटना घटीl