बरियातु: कांग्रेस नेता बबन सिंह ने बालूभांग व फुलसू पंचायत क्षेत्र में 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
सोमवार को बारियातू प्रखंड के डाढा ग्राम निवासी कांग्रेस पार्टी के नेता सह समाजसेवी बबन सिंह ने बढ़ती ठंड को देखते हुए बालूभांग एवं फुलसू पंचायत क्षेत्र में घूम-घूमकर 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत बालूभांग पंचायत मुख्यालय से की गई, जहां पंचायत के विभिन्न गांवों से आए लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।