बेगूसराय: महाकुंभ 2025: यात्रियों की सुरक्षा के लिए SP और DDC ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
महाकुंभ- 2025 के मद्देनजर आवागमन करने वाले यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सोमवार की देर रात 9:00 बजे एसपी मनीष एवं डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई दिशा-निर्देश दिए.