मैनपुरी: शमशान घाट रोड स्तिथ एक निजी महाविद्यालय में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन किए वितरित।
शहर के श्मशान घाट रोड स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 78 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन सरकार की ओर से ऑनलाइन क्लासेस व पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराए गए थे। वहीं स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।