ईसागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम गहौरा से एक समूह में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। वैष्णवी समूह गहौरा के सदस्यों ने मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे कलेक्टर के नाम आवेदन सौंप कर आरोप लगाया है कि समूह की अध्यक्ष फूलवती और सचिव उमा बाई ने मिलकर फर्जी तरीके से बैंक से चार लाख पचास हजार रुपये निकाल लिए।