सासाराम: धनकढ़ा में नल जल योजना ठप होने से पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, नल जल योजना को सुचारू रूप से चालू करने की मांग
Sasaram, Rohtas | May 11, 2024 सासाराम नगर निगम क्षेत्र के धनकढा़ में पानी के संकट से लोग जूझ रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही यहां पानी की संकट उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत टंकी लगी थी लेकिन वह शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिसके कारण यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के द्वारा उसे दुरुस्त करने की मांग की गई है।