धमतरी: समाजसेवी संगठनों के द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान
बता दे की धमतरी कलेक्टर अबिनास मिश्रा के निर्देशन में जिले में नशा मुक्त भारत जन जागरूकता अभियान के तहत धमतरी के मकई चौक में रेड क्रॉस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। और लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया।इस दौरान लोगों को नशा नहीं करने अपील की गई।