हरिहरगंज शहर के आरबी पैलेस में बुधवार के शाम4बजे लॉर्ड बुद्धा शैक्षणिक विकास संगठन की ओर से आधुनिक शिक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में दीप प्रज्वलित कर की गयी। संगठन के अध्यक्ष डॉ.धनंजय कुमार, प्रबंधक गौतम कुमार, वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।